Statcounter code invalid. Insert a fresh copy.
TANTRA BHUSHAN  (shastri level)
Max Price :₹ 24000
Price : ₹ 5400

TANTRA BHUSHAN (shastri level)

  • Tantra
  • 25000

तंत्र भूषण

(तंत्र विद्या पर शास्त्रीय स्तरीय पाठ्यक्रम)

तंत्र विद्या पाठ्यक्रम के अंतर्गत तंत्र शास्त्र के गूढ़ तत्वों का विवेचन एवं विश्लेषण किया गया है जो भगवान दत्तात्रेय तथा आचार्य शंकर के सौन्दर्य लहरी तंत्रशास्त्र पर आधारित है | तंत्र में रूचि रखने वाले जिज्ञासुओं के लिए यह स्फूर्त चेतना का एक प्रमाणिक पाठ्यक्रम सिद्ध हुआ है | जिसके अंतर्गत निम्न तथ्यों की शिक्षा दी जाती है |
प्रथम पाठ – यंत्र, मन्त्र, तंत्र परिचय, लिपितत्व और यंत्र, मन्त्र, क्या है? यंत्रों की आकृतियों तथा अन्य ज्ञातव्य, पांच तत्वों की आकृति वाले यंत्र और उनका फल, ग्रह पूजा क्यों? ग्रह दान और उसका स्वरुप, ग्रह और देवता, कष्ट शांति के लिए मन्त्र सिद्धांत, आशीर्वाद ग्रह शांति और रंग,रत्नों द्वारा उपाय, राशि के अनुसार कौन सा रत्न धारण करें? ग्रहों का उपाय दो ग्रहों का योग और उपाय, बारह भावों के चिंतन उपाय के सन्दर्भ में पूजा पद्धति |
द्वितीय पाठ – यंत्र परिचय, यंत्र लेख विधि, अंक यंत्रों की रचना, यंत्र निर्माण के विभिन्न आधार, यंत्र लेखन में दिशा काल आदि का विचार, यंत्र, लेखन की वस्तुएं और सावधानियाँ, यंत्रों के अंग और पुरश्चरण, हवन करने की विधि, यंत्र धारण करने की विधि, प्राण प्रतिष्ठा की विधि, मंगल यंत्र और उपासना विधि, नवग्रहों के यंत्र और उपासना विधि, शनि यंत्र का विधान |
तृतीय पाठ – पंचदशी महायंत्र कल्प, वशीकरण, उच्चाटन, मोहन आकर्षण, रिद्धिकर प्रयोग, पंचदशी यंत्र के अन्य प्रयोग, चतुवर्ग, फल प्राप्ति, बन्ध, मोक्ष तथा स्वामित्व प्राप्ति, सर्वकामना सिद्धि आदि, पंचदशी यंत्र और प्रयोग विधि, लिखित यंत्रों को सिद्ध करने का प्रयोग, विशांक महायंत्र कल्प वृक्ष यंत्र के विभिन्न प्रकार उसके प्रयोग, विभिन्न कार्य साधक १६ प्रकार के यंत्रों के विधान, दुर्लभ, अक्षय सिद्धप्रद यंत्र और उसका विधान, अक्षर यंत्र और अक्षरांक यंत्र के विभिन्न प्रकार और प्रयोग विधि, शिव चतुर्दश सूत्र यन्त्रं एवं उसका प्रयोग और विधान |
चतुर्थ पाठ - विभिन्न प्रकार के टोटके और उनका विधान, स्वस्थ्य, सुख,समृद्धि, नौकरी, व्यापार, विवाह, संतान, घर –गृहस्थी, वशीकरण, प्रेत बाधा, वास्तु बाधा, अन्य विविध प्रकार के टोटके और उनका विधान, लाल किताब के आधार पर नौ ग्रहों सम्बन्धी टोटके, मेष राशि, वृष राशि,मिथुन राशि, ,कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि, कुंभ राशि, मीन राशि वालों के लिये अलग अलग यंत्रों का विधान और लक्ष्मीदायक प्रयोग यंत्र निर्माण से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी कर्ज मुक्ति के उपाय दुर्लभ तांत्रिक वस्तुओं के सम्बन्ध में जानकारी साधना से जुडी महत्वपूर्ण बातें, बंधी दुकान कैसे खोले, समृद्धिदायक अचूक प्रयोग |
प्राप्त उपाधि – तंत्र भूषण | अध्ययन काल – ४ महिना|
शिक्षा शुल्क –5400 रु. मात्र | इसके अतिरिक्त किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है |
शैक्षणिक योग्यता – इंटरमीडिएट के समकक्ष | ज्योतिष विद्या विशारद स्तर का ग्यान होना आवश्यक है.
विशेष – यह पाठ्यक्रम हिंदी एवं गुजराती भाषा में उपलब्ध है |

Add a Query

नियमावली

१. पाठ्यक्रम के सम्बन्ध में – संस्था द्वारा ज्योतिष के विभिन्न विभागों के शिक्षा का कार्यक्रम संचालित किया जाता है | जो शास्त्रों द्वारा अनुमोदित होते है | इसका अध्ययन पत्राचार माध्यम से छात्रों को इस प्रकार से कराया जाता है कि उन्हें सरलता पूर्वक सम्बंधित विषय का ज्ञान घर बैठे प्राप्त हो सके | पाठ्यक्रम को समझने व अध्ययन में किसी भी आने वाली अडचनों को संस्था में कार्यरत विशेषज्ञ पत्र, फोन अथवा इन्टरनेट द्वारा तुरंत समाधान कर देते है | (यह सेवा निःशुल्क होती है|) संस्था में शास्त्रीय स्तर आचार्य स्तर तथा ज्योतिष में अनुसन्धान की शिक्षा एवं उपाधि की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है |

२. पाठ्य–सामग्री – प्रत्येक विद्यार्थी को सभी आवश्यक पाठ्य सामग्री सीधे संस्था अथवा उसके उपकेन्द्र द्वारा दी जाएगी | इसके साथ आपको ज्योतिष पाठ्यक्रम में पंचांग, वास्तु पाठ्यक्रम में दिशा – सूचक यंत्र, हस्त रेखाशास्त्र पाठ्यक्रम में मैग्नीफाईंग ग्लास, तंत्र पाठ्यक्रम में लाल चन्दन का माला आदि निःशुल्क दिया जायेगा |

३. शुल्क भेजने का नियम – संस्था द्वारा संचालित प्रत्येक पाठ्यक्रम के अंत में उसका पूर्ण शुल्क लिख दिया गया है |
जिसे निम्नलिखित साधनों से आप अपनी सुविधा अनुसार संस्थान को भेज सकते है –
१. भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम के नाम ड्राफ्ट जो वाराणसी में देय हो |
२. भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम के निम्नलिखित बैंक अकाउंट में शुल्क जमा किया जा सकता है –
अपने नजदीकी भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया शाखा में खाता नं. ३३७९९७९८०४९ (क्लियरिंग चार्ज ५० रु.अलग से) में भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम के नाम शुल्क जमा किया जा सकता है |
अपने नजदीकी आई. सी. आई. सी. आई. बैंक शाखा में खाता नं. ६२८३०५०१८१३८ में भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानं के नाम शुल्क जमा किया जा सकता है |
३. भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम (Bhartiya Vaidic Jyotish Sansthanam) के नाम चेक जो वाराणसी में देय हो (चेक द्वारा शुल्क भेजने पर ५० रु.क्लियरिंग चार्ज अलग से देना होगा |)
४. मनीआर्डर द्वारा संस्थान के पते पर शुल्क भेज सकते है |
५. वी.पी.पी. माध्यम से भी आप कोर्स मैटेरियल के लिए आवेदन कर सकते है | (इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी फोन द्वारा संस्थान से प्राप्त की जा सकती है |)
६. नकद शुल्क संस्थान में आकर भी जमा किया जा सकता है |
शुल्क तथा आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद संस्था द्वारा सभी पाठ्यक्रम सामग्री छात्रों को रजिस्टर्ड डाक या कुरियर द्वारा भेज दि जाती है | पाठ्यक्रम में वर्णित शुल्क के अतिरिक्त किसी प्रकार का कोई अन्य शुल्क नही लिया जाता है |
विशेष – किसी प्रकार का भी शुल्क भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम वाराणसी के नाम ही स्वीकृत किया जायेगा |
४. भारत से बाहर के छात्रों के लिए – विदेशी छात्रों को डाक खर्च शुल्क अतिरिक्त देना होगा | पाठ्यक्रमों के शुल्क सम्बन्धी विशेष जानकारी संस्था से संपर्क करके प्राप्त किया जा सकता है |
५. प्रवेश सम्बन्धी नियम- संस्था द्वारा संचालित किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त करने के लिए संस्था द्वारा उपलब्ध आवेदन पत्र को भरकर पाठ्यक्रम से सम्बंधित शुल्क के साथ रजि.डाक, कोरियर द्वारा या व्यक्तिगत रूप से जमा करने पर सम्बंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त हो जाता है |
६. परीक्षा विधि- प्रत्येक पाठ्यक्रम के अध्ययनकाल के समाप्ति के बाद संस्था द्वारा पाठ्यक्रम से सम्बंधित प्रश्न पत्र आपको भेजा जायेगा | जिसका उत्तर घर बैठे आप स्वयं लिखेगें | प्रश्न पत्र प्राप्ति के दिनांक से एक माह के अन्दर संस्था को रजिस्टर्ड द्वारा प्रश्न पत्र का उत्तर भेजना होता है | आपके उत्तर पत्र का मूल्यांकन एवं निरिक्षण करने का आधार आपकी विषयगत मौलिकता एवं विषय को स्पष्ट करने की शैली होती है| उत्तर पत्र प्राप्त होने के एक माह के अन्दर आपको तत सम्बंधित प्रमाण पत्र भेजकर सम्मानित किया जाता है | उच्चतम अंक प्राप्त करने वालों को संस्था द्वारा गोल्ड मैडल से सम्मानित किया जाता है| उत्तर पत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर आपका हस्ताक्षर आवश्यक है | यह नियम पत्राचार पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों पर लागू होगा |

प्रथम श्रेणी – प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्र को अंक पत्र में ए श्रेणी प्राप्त होगा |
द्रितीय श्रेणी – द्रितीय श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र को बी श्रेणी प्राप्त होगा |
असफल छात्र – असफल छात्र को पुनः परीक्षा देना होगा | जिसके लिए परीक्षा शुल्क संस्थान में जमा करना होगा | विद्यार्थी को उसके विषयगत कमजोरी को दूर करने के लिए संस्थान के शिक्षक निःशुल्क प्रशिक्षण देंगे |
७. पाठ्यक्रम से सम्बंधित शुल्क – संस्थान के प्रत्येक पाठ्यक्रम के अंत में पाठ्यक्रम का शिक्षण शुल्क लिखा हुआ है | जिसमे पंजीकरण शुल्क, प्रवेश शुल्क, वार्षिक पत्रिका शुल्क, परीक्षा शुल्क तथा दीक्षांत समारोह शुल्क आदि अनिवार्य शुल्क जुड़ा हुआ है |
८. आवश्यक वैधानिक नियम – १. किसी भी विवाद का न्यायक्षेत्र वाराणसी (उ०प्र०) होगा |
२. पाठ्यक्रम भेज देने के बाद पाठ्यक्रम का शुल्क वापस नही किया जाता है |
३. संस्थान से कोई भी सूचना प्राप्त करने के लिए डाक टिकट लगा लिफाफा भेजना होगा | व्यक्तिगत अथवा फोन से संपर्क करने का समय सायं ३ से ५ बजे तक है | गुरुवार को अवकाश रहता है \
नोट – संस्था के नाम पर किसी प्रकार का असंवैधानि कार्य दंडनीय अपराध माना जायेगा |
विशेष ध्यातव्य – संस्थान के खाते में जमा धनराशि का ही संस्थान उत्तरदायी होगा |
किसी प्रकार के संवैधानिक विवाद के निर्णय का अधिकार वाराणसी न्यायलय के आधीन होगा |

Related Courses
Tantra kalanidhi

Get The Jyotish Training Today!

If you are going to use a passage of embarrassing hidden in the middle of text